नैनीताल। बीती रात एक वन दरोगा गधेरे में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला बेतालघाट के डोलकोट गधेरे का है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे बाइक सवार एक वन दरोगा देवेन्द्र बिष्ट अपने साथी सहित कहीं से आ रहा था। इस दौरान जब वह डोलकोट गधेरे में पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वन दरोगा उसमें बह गये जबकि उसका साथी बच निकला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गयी। रात लगभग दो बजे एसडीआरएफ को वह अचेत अवस्था में मिले। जिन्हे अस्पताल पहुचाया गया जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। बहरहाल पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।




