पौड़ी। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी व छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 16 जुलाई को कोटद्वार की स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती पत्र देकर बताया गया कि उनको नवल किशोर निवासी झंडीचौड़ के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 2 लाख रूपये व शादी की दो अंगूठियां हड़प ली गई साथ ही मारपीट व छेड़खानी भी की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस द्वारा जुटाई गई जानकारी तथा सुरागसी—पतारसी के आधार पर इस प्रकरण में आरोपी नवल किशोर द्वारा वादनी के साथ धोखाधड़ी करने के साथ ही मारपीट व छेडछाड़ करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी नवल किशोर को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




