देहरादून। दुपहिया वाहन चोरी मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज रात में सुमित पुत्र बाबू राम निवासी वैदिक नगर प्रथम ग्राम प्रतीतनगर कोतवाली रायवाला जिला देहरादून ने स्थानीय लोगो के साथ थाने में तहरीर देकर बताया गया कि रोबिन सहरावत पुत्र सुभाष सहरावत,.मोहित गणगस पुत्र जय भगवान तथा हैप्पी शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा चोरी कर भाग रहे थे। जिन्हें उन्होंने स्थानीय लोगो की मदद से पकड लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




