Home News Posts उत्तराखंड आईपीएस श्वेता चौबे को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से किया सम्मानित

आईपीएस श्वेता चौबे को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से किया सम्मानित

0
1097


देहरादून। आईपीएस श्वेता चौबे को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2025 में उत्तराखंड के 144 पुलिस कर्मियों के साथ दिया गया है।
बता दें कि पूर्व समय में भी आईपीएस श्वेता चौबे को विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया गया है। 2010 में कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया था। इसके अतिरिक्त 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं 2024 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था इसके अतिरिक्त उन्हें महिला सुरक्षा के लिए पौड़ी जिले में चलाए गए ऑपरेशन पिक प्रोजेक्ट के लिए स्कोच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here