Home News Posts उत्तराखंड मोबाइल लूट में दो गिरफ्तार

मोबाइल लूट में दो गिरफ्तार

0
225

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेलाकुई पर मुशाहिद पुत्र शाहिद हसन निवासी जमनपुर सेलाकुई ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि लेबर चौक सेलाकुई से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये दो मोटरसाइकिल सवार उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। मुशाहिद द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का निरीक्षण करते हुए घटना में शामिल बदमाशों का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर डिक्सन कंपनी के पास खाली ग्राउंड से घटना में शामिल आसिफ पुत्र इकबाल तथा नदीम पुत्र युसूफ को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार नदीम पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका हैए जिसके विरुद्ध थाना सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट के 02 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here