Home News Posts उत्तराखंड भारी बारिश के चलते सडकें बनी तालाब

भारी बारिश के चलते सडकें बनी तालाब

0
319

देहरादून। तेज बारिश के चलते शहर की सडके तालाब बन गयी है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
आज यहां देर रात्रि से शुरू हुई बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। सुबह से लगातार तेज बारिश के चलते शहर की सडके तालाब बन गयी है। शहर के मुख्य चौराहे पंचायती मंदिर चौराहा, तहसील चौक से लेकर प्रिंस चौक तक सडकें तालाब बन गयी है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं। कई स्थानों पर पानी भरने से वाहन बीच सडक पर ही खडे हो गये और वाहन चालक को वाहन को घसीटना पडा है। इसी तहर सहारनपुर चौक व लालपुल के पास भी पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतें सामने आयी। वहीं कई मौहल्लों व बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों का कीमती सामान पानी भरने से खराब हो गया और परिवार वालों को पानी घरों से निकालने पर काफी मशक्कत करनी पडी। बारिश रूकने के बाद ही नुकसान का जायजा लगाया जायेगा कि किसी मौहल्ले व बस्ती में लोगों का कितना नुकसान हुइा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here