Home News Posts बच्चे की हत्या कर कट्टे में डाला, सनसनी

बच्चे की हत्या कर कट्टे में डाला, सनसनी

0
373

नैनीताल। गौलापार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेतों के पास एक कटृे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चा बटाई पर खेती करने वाले एक प्रवासी मजदूर का बेटा बताया जा रहा है, जो कल दोपहर 12 बजे से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों को जब कटृे से दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस जघन्य अपराध से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here