Home News Posts उत्तराखंड जानलेवा हमले का आरोपी तमंचे सहित दबोचा

जानलेवा हमले का आरोपी तमंचे सहित दबोचा

0
426
  • हत्या मामले में पूर्व में काट चुका है 18 साल जेल

हरिद्वार। जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी पूर्व मे भी हत्या मामले में 18 साल जेल की सजा काट चुका है।
जानकारी के अनुसार 2 जुलाई की रात को 112 के माध्यम से ग्राम लालचंद वाला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिए जाने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची व पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जौलीग्रांट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मशक्कत करते हुए आरोपी सुशील पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 53 वर्ष को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी हत्या के गंभीर मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले वापस आया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि गांव में सर्कस लगा था। मैने डरा धमकाकर सर्कस वालों को और गांव वालों को वहां से भगा दिया था, लेकिन एक लड़का वंश पुत्र स्व पप्पू उर्फ बलिहार मुझे से उलझ कर बहसबाजी कर रहा था, जिस कारण मैंने उस पर मारने की नियत से फायर झोंक दिया। लेकिन फायर उसके पैर में जाकर लगा। फिर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मैं वहां से भाग गया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here