हापुड़। बिहार में 50 हजार का इनामी बदमाश डब्लू यादव यूपी के हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान मारा गया । इस मुठभेड़ में घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पर 50 हजार का इनाम का ऐलान किया गया था। बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने मिलकर उसे हापुड़ के सिंभावली में मारा है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज थे। ‘हम पार्टी’ के नेता के किडनैप कर उसकी हत्या करने का भी आरोप उस पर लगा था।
बिहार में मारा गया डब्लू यादव उर्फ सूरज याद व ज्ञान डोल थाना साहेबपुर कमाल जनपद बेगुसराय का निवासी है। उस पर कई आपरााधिक मामले दर्ज थे। उसके ऊपर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्सएक्ट के टोटल 24 मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात बदमाश पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार का अपरहण करने के बाद मर्डर का आरोप है। इस हत्या के बाद ही फरार चल रहा था। डब्लू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से कोशिश कर रही थी, लेकिन वो पुलिस की पकड़ से काफी दूर फरार चल रहा था। पुलिस को घटनास्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। बिहार और यूपी पुलिस कई जगहों पर तलाशी करने में जुटी हुई थी। बीती रात पुलिस को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वो उसको पकड़ने गई, जहां दोनों आमने सामने हो गए। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई थी। जिसमें वो घायल हो गया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।




