नैनीताल। सुबह सवेरे एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवती की पहचान नहीं हुई है। जिसके प्रयास जारी है।
मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से कालाढूंगी को जाने वाली रोड पर भाखड़ा पुल पर नदी में आज सुबह एक युवती की लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और और शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।




