टिहरी। कंावड़ मेले के दौरान जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारियों द्वारा मात्र 9 दिनों में 17 शिवभक्तों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है। यह सभी शिवभक्त अलग—अलग प्रदेशों से गंगा स्नान करने आये थे।
जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद में कांवड़ मेले के दौरान जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारियों ने दिनांक 11 जुलाई से 19 जुलाई तक 17 शिव भक्तों का सकुशल रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि यह शिव भक्त गंगा स्नान करने हेतु अलग—अलग प्रदेशों से आए थे जो गंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण गंगा नदी की तेज लहरों में आ गए जिसे जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारीयों के द्वारा सकुशल गंगा नदी से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गए शिव भक्तों के नाम अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार, तरुण कुमार पुत्र दलबीर कुमार, जितेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश, राकेश कुमार पुत्र विरेंद्र कुमार, अंकित पुत्र प्रेमचंद, भारत कुमार पुत्र योगेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, राहुल पुत्र जोगिंदर सिंह, सोनू पुत्र देशराज सिंह, मोहित कुमार पुत्र रोबिन सिंह, साहिल पुत्र जयसिंह, योगेश कुमार पुत्र शिव कुमार, कुलदीप पुत्र रमेश कुमार, राहुल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सचिन कुमार पुत्र पुष्पेंद्र कुमार, ओंकार सिंह पुत्र रंजीत सिंह व गौरव कुमार पुत्र श्री जोगिंदर सिंह बताये जा रहे है। यह सभी शिव भक्त दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से गंगा स्नान करने के लिए थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के घाटों पर आए थे।




