देहरादून। उत्तराखण्ड महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में एक महिला की शिकायत पर यूटयूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार पवन सेमवाल नाम के एक यूूटयूबर ने अपने फेसबुक आईडी से एक यू—ट्यूब चैनल पर एक गीत प्रसारित किया था, जिसमें उसने कथित तौर पर उत्तराखंड की महिलाओं व बेटियों की लज्जा का अनादर करने का प्रयास करते हुए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि उसने पहले यह वीडियो हटा दिया था, लेकिन 19 जुलाई 2025 को उसने उसी यू—ट्यूब चैनल पर अपनी फेसबुक आईडी से गाने को दोबारा प्रसारित कर आम जन के बीच उत्तराखंड की महिलाओं के प्रति हीनभावना फैलाने की कोशिश की। मामले में एक महिला ने कोतवाली पटेल नगर में पवन सेमवाल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के उपरान्त पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पवन सेमवाल को दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में नियमानुसार बुलाकर पूछताछ के लिए देहरादून लाया गया। जहंा आवश्यक पूछताछ के बाद, उसे विवेचना में सहयोग के लिए नोटिस तामील कराकर थाने से रवाना किया गया।



