Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो कांवड़ियों की मौत

सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो कांवड़ियों की मौत

0
418

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना के चलते देर रात बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाईक सवार दोनों कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए यूपी के जनपद संभल से हरिद्वार आ रहे थे। जैसे ही वह चण्डीघाट पुल पर पहुंचे तो उनकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। जिस कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। मृतकों की पहचान सुरेश (26) पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद थाना बबराला, जिला संभल व अरविंद (30) वर्ष पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल यूपी के रूप में हुई है। पुलिस में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here