देहरादून। चकराता के पास टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। दोनों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को टाइगर फॉल से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली की 55 साल की महिला पर्यटक और चकराता के 48 साल के व्यक्ति टाइगर फॉल में मस्ती कर रहे थे। तभी टाइगर फॉल के झरने के पानी के साथ ऊपर से अचानक भारी भरकम पेड़ गिरा। उसी पेड़ के नीचे दोनों दब गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।





