Home News Posts World नहीं रहे पोप फ्रांसिस

नहीं रहे पोप फ्रांसिस

0
1783


नई दिल्ली । पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है, उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे। इससे पहले, 2021 में वह रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती थे। वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।
पोप फ्रांसिस पिछले हफ्ते सेंट पीटर्स स्क्वायर में पारंपरिक रविवार की प्रार्थना और कैथोलिक चर्च के जयंती वर्ष मनाने के लिए सामूहिक प्रार्थना का नेतृत्व नहीं कर पाए थे, क्योंकि उनकी तबियत बेहद खराब थी। उनके स्वास्थ्य की वजह से उनकी पहले तय कई कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिए गए थे। क्योंकि डॉक्टरों ने 88 साल के पोप को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here