Home News Posts उत्तराखंड नवविवाहिता 15 दिन में ही प्रेमी संग फरार

नवविवाहिता 15 दिन में ही प्रेमी संग फरार

0
1351

हरिद्वार। शादी के 15 दिनों में ही एक नवविवाहिता अपनी सास को कमरे में बंद कर प्रेमी संग फरार हो गयी। सास पड़ोसियों की मदद से बाहर निकली और अपने बेटे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस व मायके वालों के ढूंढने के बाद नवविवाहिता खुद प्रेमी संग पुलिस चौकी पहुंच गई और मायके वालों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस और स्वजन उसे समझाने में जुटे हुए है।
जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र की एक युवती की शादी बीते 31 मार्च को पथरी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी पथरी क्षेत्र के एक युवक से करा दी। बताते हैं कि नवविवाहिता अपनी सास के साथ घर में अकेली थी। उसका प्रेमी अपने एक साथी को लेकर बाइक पर प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया।
आरोप है कि नवविवाहिता ने अपनी सास को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर बाद पड़ोसियों की मदद से सास बाहर निकली और अपने बेटे को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी उसकी तलाश में जुट गए। नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गई। नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि मायके वालों ने जबरन उसकी शादी की है। जबकि वह प्रेमी के साथ शादी कर अपना घर बसाना चाहती है। मायके वाले उसे समझाने में जुटे रहे। पुलिस ने भी सोच विचार कर कदम उठाने के लिए समझाया। लेकिन नवविवाहिता टस से मस होने को तैयार नहीं है। फिलहाल विवाहिता फेरूपुर चौकी में है। पुलिस का कहना है कि लड़की विवाहिता है। इस कारण विवाहिता को उसके सास—ससुर के सुपर्द किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here