Home News Posts उत्तराखंड प्रेमी संग पकड़ी गई भाजपा महिला नेता, हंगामा

प्रेमी संग पकड़ी गई भाजपा महिला नेता, हंगामा

0
282
  • पिटाई के बाद वीडियो वायरल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला भाजपा नेता अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ बगीचे में रोमांस करते रंगे हाथों पकड़ी गई।
बताया जा रहा है कि प्रेमी की पत्नी और उसके परिजनों ने दोनों को मौके पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही दोनों के बीच की चैट भी वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री का एक विवाहित व्यक्ति के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नेता के पति को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था, जिसके चलते दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। कहा जा रहा है कि इसी तनाव के कारण महिला नेता का पति डिप्रेशन में चला गया और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री का पिछले ढाई साल से कनखल निवासी एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। यह घटना कल रात उस समय हुई जब भाजपा नेत्री अपने प्रेमी से मिलने बगीचे में पहुंची थी। इसी दौरान उक्त प्रेमी की पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर शक हो गया। इसके बाद जैसे ही पति घर से निकला तो पत्नी अपने परिजनों के साथ उसका पीछा करने लगी और बगीचे में दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रेमी और भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं जिसकी पुलिस जंाच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here