May 6, 2026कुख्यात तिनका व बसंल सहित 18 जुआरी गिरफ्तार देहरादून। निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों रूपये के जुए का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने कुख्यात राकेश उर्फ तिनका व बंसल सहित 18 जुुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 3 लाख 10 हजार 600 रूपये की नगदी व ताश की गड्डीयां बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेन्ट में बड़े स्तर पर जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने देर रातं कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश देते हुये अपार्टमेन्ट के तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल जुए का पर्दाफाश किया। मौके पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 3 लाख 10 हजार 600 रूपये की नगदी, ताश की गड्डियां एवं डाईस बरामद हुये। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर पर जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट गिरफ्तार आरोपी रोशन लाल बन्सल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को ताश के पत्तों व डाइस से जुआ खिलवाता है व स्वयं भी उनके साथ जुआ खेलता है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर, देहरादून, रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, देहरादून, सुजल निवासी झंडा बाजार, देहरादून, निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, देहरादून, सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून, प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून, सुनील निवासी नालापानी, देहरादून, इंतजार निवासी चंदन नगर, देहरादून, सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, देहरादून, विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, देहरादून, अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, देहरादून, मुकेश निवासी कावली रोड, देहरादून, वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, देहरादून, सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून, सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, देहरादून, दिलबर निवासी करणपुर, देहरादून, हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, देहरादून व कादिर निवासी कारगी, देहरादून बताये जा रहे है।