Home News Posts उत्तराखंड हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौत

हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौत

0
627

पौड़ी। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना बीते देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी आज सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब बीती रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो आज सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि बीती शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था। रोशन सिंह ने पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रुप में काम किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here