Home News Posts उत्तराखंड ड्रग इंस्पेक्टर ने की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

ड्रग इंस्पेक्टर ने की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

0
453

हरिद्वार। देहात क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाओं का निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर में खामियां मिलने पर उसे बंद कराया गया। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर मालिक दुकानें बंद कर भाग निकले।
पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर में मेडिकल स्टोरों पर नशे का कारोबार करने की लगातार मिल रही सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना स्टोर बंद कर भाग निकले। जो मेडिकल स्टोर संचालक अपने स्टोरों को बन्द कर भाग निकले। टीम उनके दोबारा निरीक्षण के लिए आ सकती है। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया लगातार मिल रही शिकायतों पर आज कार्यवाही की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here