देहरादून। बस की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवारक की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर रूडकी निवासी सराफत ने रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पुत्र मुक्कमील व मुज्जमिल मोटरसाईकिल से हरिद्वार से रायवाला की तरफ जा रहे थे जब वह खण्ड गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मुक्कमील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



