Home News Posts उत्तराखंड गायों को ले जा रहे दो संदिग्धों को लोगों ने दबोचा, हगांमा

गायों को ले जा रहे दो संदिग्धों को लोगों ने दबोचा, हगांमा

0
279

हरिद्वार। गायों को लेकर जा रहे दो संदिग्धों को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शान्त किया और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह दो लोग दो गायों को लेकर गणेशपुर पुल से स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी भागीरथ कुंज कॉलोनी के समीप लोगों ने उनसे पूछताछ शुरु कर दी। गायों को ले जा रहे हैं व्यक्ति लोगों के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए तभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। जब दोनों युवकों से गायों को लाने और ले जाने के स्थान की जानकारी ली तो वह इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए। वहीं पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और गायों को गणेशपुर में किसी के घर भिजवा दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल का कहना है कि पकड़े गए युवक हिन्दू समुदाय के हैं और मूल रूप से रामपुर मनिहारन निवासी हैं फिलहाल शक्ति विहार कॉलोनी में रहते हैं दोनों से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here