Home News Posts कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

0
497


जम्मू । कुपवाड़ा में चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में सुबह सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक्स चिनार कॉर्प्स ने एक पोस्ट में कहा, 4 अक्टूबर, 2024 को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के गुगलधर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके कारण आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की। ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
इससे पहले घुसपैठ के बारे में मिले एक इनपुट पर सेना ने ट्रैप लगाया था। आधी रात वहां तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जिसके बाद उन्हें सैनिकों द्वारा चुनौती दी गई। आगे आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की और उसके बाद जवाबी फायरिंग की गई। क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक भारी गोलीबारी हुई। आज तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो दो आतंकवादियों के शव बरामद हुए। सेना ने इलाके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दियों के शुरू होने से पहले ऐसी सूचनाएं हैं कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के इस पार आने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोधी अभियान को कड़ा कर दिया गया है और सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि घुसपैठ की कोई भी कोशिश कामयाब न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here