Home News Posts उत्तराखंड महिला से छेडछाड के मामले मे सैलून संचालक गिरफ्तार

महिला से छेडछाड के मामले मे सैलून संचालक गिरफ्तार

0
335

देहरादून। मसाज करते समय महिला के साथ छेडछाड करने के मामले में पुलिस ने सैलून संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर निवासी महिला ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिनेमा गली के पास स्थित यूनिसेक्स सैलून में मसाज कराने गयी थी। हेड मसाज के द्वारा उसके साथ मसाज के दौरान गलत हरकतें करते हुए छेडछाड की जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी अली को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here