नई दिल्ली । आज गुजरात के वडोदरा और राजकोट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीआईएसएफ को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया । मेल मिलते ही अधिकारी अलर्ट हो गए और आनन फानन में बम और डॉग-स्क्वाड से टर्मिनल एरिया की जांच की गईं। हवाईअड्डा प्राधिकरण और पुलिस सहित विभिन्न टीमें कार्रवाई में जुट गईं। वडोदरा और राजकोट हवाईअड्डा परिसर में सुरक्षा जांच की गई।
इससे पहले शुक्रवार को जयपुर एय़रपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी ईमेल सीआईएसएफ को भेजा गया था जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला और धमकी महज अफवाह साबित हुई। सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास सीआईएसएफ की आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मेल किया था। जिसमें अंग्रेजी में धमकी दी गइ थी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बम व डॉग-स्क्वाड से टर्मिनल समेत आसपास के इलाके की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या चीज नहीं मिली। वडोदरा पुलिस कमिशनर नरसिम्हा कोमार का कहना है कि यह मेल वडोदरा, राजकोट के अलावा देश के अन्य एयरपोर्ट पर भी भेजा गया था। वडोदरा पुलिस ने एयरपोर्ट ओथोरीटी के कहने पर शिकायत दर्ज की है पर इसकी जांच केन्द्रीय एजन्सी एंव एयरपोर्ट ओथोरीटी भी कर रही है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट समेत देश के 50 एयरपोर्ट पर ऐसा इमेल भेजकर बम से उडाने की धमकी दी गइ थी।




