तीर्थनगरी में निकली भाजपा की जन आर्शीवाद रैली

0
363

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद रैली का आयोजन आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर के हाट बाजार से किया गया। जन आशीर्वाद रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
आज श्यामपुर के हाट बाजार से भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ किया गया। जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या में बाइक रैली निकाली गई एवं जगह—जगह पर जन आशीर्वाद रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here