Home News Posts उत्तराखंड गंगा पूजन के साथ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू

गंगा पूजन के साथ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू

0
602

हरिद्वार। चुनावी बेला में भाजपा और कांग्रेस की जनता को लुभाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां भाजपा की आशीर्वाद रैली निकल रही तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राज्य में परिवर्तन रैली शुरू की है। आज दूसरे चरण की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से हुआ है। प्रदेश प्रभारी और नेताओं के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत आज की परिवर्तन यात्रा में नजर नहीं आए।
आज सुबह हरिद्वार शहर में सुबह 10 बजे दूधाधारी चौक से परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ। इससे पहले हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक करने के बाद कांग्रेस का काफिला ज्वालापुर के लिए रवाना हुआ। इस परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता शामिल हैं।


उल्लेखनीय है कि शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पूरे जोश के साथ परिवर्तन यात्रा में शामिल थे, लेकिन पंजाब में एकाएक उठे संकट के कारण उनको तुरंत पंजाब भेजा गया है। हालांकि, हरीश रावत की बेटी अनुपमा यात्रा में मौजूद हैं। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और गंगा पूजन के बाद यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हुई। ज्वालापुर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद बीएचइएल में जनसभा होगी और फिर बहादराबाद के लिए रवाना होगी। बहादराबाद में जनसभा के बाद यात्रा रुड़की के लिए रवाना होगी। तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को देहात विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकलेगी। सोमवार को यात्रा फेरूपुर से कनखल पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here