उज्जैन। ब्रिटिश इंफ्लुएंसर सैम पेपर को एक स्थानीय स्ट्रीट वेंडर से भांग ट्राई करते हुए देखा गया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘सैम पेपर क्लिप्स’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। ये कहां हुआ, ये पता नहीं है, लेकिन वीडियो में एक बुजुर्ग भारतीय आदमी को ब्रिटिश इंफ्लुएंसर के लिए ड्रिंक तैयार करते हुए देखा जा सकता है। सैम पेपर इसे ट्राई करने के लिए काफी उत्साहित थे।वीडियो आगे बढ़ने के साथ उसकी सेहत बहुत खराब होने लगी, जो शुरुआत में एक कैजुअल कल्चरल एक्सपीरियंस था, वो जल्दी ही एक गंभीर स्थिति बन गया, क्योंकि इंफ्लुएंसर को भांग पीने से गंभीर पाचन समस्याएं हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ब्रिटिश इंटरनेट सेलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर सैम पेपर ने अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी क्योंकि उन्हें भांग पीने से गंभीर पाचन समस्याएं हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वीडियो के मुताबिक, सैम ने उज्जैन में भांग पिया था।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की रिएक्शंस देखने को मिली हैं। कुछ यूजर्स इंफ्लुएंसर के साथ सहानुभूति रख रहे हैं तो कुछ मज़ाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भारत का खाना और पेय सबके लिए नहीं है। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाए!’ एक दूसरे ने कहा, ‘भांग कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, खासकर पहली बार वालों के लिए। बेचारा।”




