Home उत्तराखंड Chamoli करोड़ो की ठगी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

करोड़ो की ठगी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

0
613

  • आरोपी ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध करवाता था फर्जी सिम

चमोली। डिजिटल सेवा केन्द्र खुलवाने एवं टावर लगवाने के नाम पर देश भर में करोड़ो की ठगी करने वाले गैंग के एक अन्य सदस्य को पुलिस ने आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरोपी ठगी करने वाले गिरोह को फर्जी सिम उपलब्ध कराता था।
जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2023 को भरत सिंह पंवार निवासी ग्राम सैकोट द्वारा ने कोतवाली चमोली पर आकर तहरीर दी कि डिजिटल सेवा केन्द्र खोलने के नाम पर उनके साथ लगभग 36 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की गई। जिसके आधार पर कोतवाली चमोली पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी रिफाकत अली निवासी उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम द्वारा कुछ दिन पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसकी निशानदेही पर मामले से जुडे एक अन्य वांछित आरोपी प्रवेश कुमार त्यागी पुत्र लोकेश लोकेंद्र निवासी ग्राम भदरौली थाना पिनाट जनपद आगरा उत्तर प्रदेश, हाल निवासी एक नीलकंठ विहार खासपुर दयालबाग आगरा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में आरोपी के छुपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद थाना ट्रांस यमुना आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रवेश कुमार त्यागी वीआई का सिम डिस्ट्रीब्यूटर था एवं आरोपी द्वारा वीआई के फर्जी सिम एक्टिवेट करवा कर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध करवाता था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here