- हरीश रावत ने किया पैदल मार्च व मौनव्रत
- हरियाणा में भाजपा को दस सीटें भी नहीं मिलेगी
- जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस की सरकार का दावा
हरिद्वार। कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज हरिद्वार में मौनव्रत किया और पैदल मार्च भी निकाला।
खराब मौसम के बीच हरिद्वार पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज भद्राचार्य चौक पर अपने समर्थकों के साथ मौन धरना प्रदर्शन किया तथा पैदल मार्च भी किया। हालांकि खराब मौसम के कारण उनके इस कार्यक्रमें अपेक्षित भीड़ तो नहीं जुटी लेकिन उन्होने सत्ता पक्ष की घेराबंदी में कोई कमी नहीं रखी।
मौन धरना प्रदर्शन से पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सूबे की सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। हरिद्वार में दिन दहाड़े जिस तरह से बदमाश टहलते हुए आते है और करोड़ों की डकैती डालकर टहलते हुए चले जाते है तथा पुलिस अभी तक बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी है। उन्होने कहा कि महिलाओं और बच्चियोंं के साथ रेप और हत्याओं की घटनाओं को रोक पाना भी सरकार और प्रशासन के लिए संभव नहीं होता दिख रहा है अपराधियों में पुलिस को कोई खौफ नहीं रहा है।
उन्होने कहा कि लगातार बढ़ते अपराधों के कारण व्यापारियों और आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है। लेकिन शासन —प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। उन्होने कहा कि आज सोये हुए प्रशासन को जगाने के लिए मैं यहंा आया हूं और मौनव्रत तथा पैदल मार्च के जरिए यह समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि सरकार अब तो जागो?
इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि हरियाणा विधानसभा ेके चुनाव में भाजपा को दस सीटें भी मिलना मुश्किल हो जायेगा। हरियाणा के किसानो की नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ेगी तथा व्यापारियों और महिलाओं का गुस्सा भाजपा झेल नहीं पायेगी। जम्मू कश्मीर में उन्होने नेशनल कांप्रQेस के साथ अपनी गठबन्धन सरकार बनाने का दावा किया। तथा जम्मू कश्मीर की तमाम समस्याओं के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराया।



