Home ताजा ख़बर बारामूला में सेना ने मार गिराए दो दहशतगर्द

बारामूला में सेना ने मार गिराए दो दहशतगर्द

0
482


जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायल हुए जवानों में एक सेना का और दूसरा पुलिस का जवान शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here