Home News Posts उत्तराखंड भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

0
440

हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत व पौड़ी से अनिल बलूनी को मिला टिकट

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 72 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। इनमें गुजरात की 7, दिल्ली की 2, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, उत्तराखंड की 2, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6 व त्रिपुरा की एक सीट शामिल है। हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत व पौड़ी से अनिल बलूनी को टिकट दिया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कंवरपाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कट गया है। मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में हरियाणा राज्य से 6 नाम फाइनल किए हैं। करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह और गुडगांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव को टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here