Home News Posts उत्तराखंड गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

0
658

चमोली। गोपेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में जन सैलाब उमड पडा और फूल वर्षा कर सीएम का स्वागत किया गया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में गोपेश्वर का अपार जन सैलाब उमड़ा। रोड शो जिधर से गुजरता वहीं लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा की गयी और पुष्कर सिंह धामी के जय हो के नारे लगाये गये। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। भीड में महिलाएं, बच्चे व युवाओं में काफी सत्साह दिखायी दिया। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भटृ, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here