Home News Posts उत्तराखंड पहाड की महिलाएं प्रदेश की रीढ हैंः रतूडी

पहाड की महिलाएं प्रदेश की रीढ हैंः रतूडी

0
624

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने कहा कि पहाड की महिला प्रदेश की रीढ हैं।
आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि पहाड़ की महिला प्रदेश की रीढ़ है, लेकिन उनकी मेहनत और कार्य को अब तक आर्थिक तौर अभी मजबूत नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण महिलाओं के सशत्तQीकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि हर दिन महिला का है और प्रदेश और देश के विकास में हर गृहणी का भी उतना ही योगदान है, जितना किसी कामकाजी महिला का। उन्होंने अपील की कि गृहणी के तौर पर कार्यरत महिला को उनके कार्य का सम्मान दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बीएस नेगी महिला प्रावधिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फैशन शो अभिव्यक्ति में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रही थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांवों में महिलाएं ही बसी हैं और वहां के विकास की धुरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत है। हमें उनके श्रम को आर्थिक मजबूती देनी होगी। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास और प्रिंसिपल नमिता ममगाईं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पालीटेक्निक देहरादून का स्तम्भ बन गया है। प्रिंसिपल नमिता ममगाईं ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पहाड़ की बेटियों को सशत्तQ और स्किल्ड बना रहा है। यहां से पासआउट छात्राएं देश के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अच्छे पदों पर काम कर रही हैं और कई ने स्वरोजगार अपना लिया है। संस्थान की संस्थापक संरक्षण शोभना वाही ने छात्रा स्वास्तिक काम्बोज को शोभना वाही एक्सीलेंस अवार्ड दिया। इसके तहत ट्राफी और पांच हजार नकद दिये गये। इस मौके पर संस्थान में फैशन डिजानिंग कोर्स की छात्राओं ने शानदार रैप वॉक किया। फैशन डिजाइनिंग में बेस्ट मॉडल का खिताब सुरभि थापा ने जीता। इसके अलावा शिवानी बिष्ट फर्स्ट रनरअप और तनुजा सेकेंड रनरअप रही। कार्यव्रQम में एल्यूमुनाए मीट राब्ता का भी आयोजन किया गया। फैशन शो की जज सुरभि सप्रा, बानीबत्ता एवं शुभा मुतनेजा थीं। इस मौके पर दून विश्वविघालय की कुलपति डा. सुरेखा डंगवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, डा. अलकनंदा अशोक, आईजी विम्मी सचदेवा, आईएफएस मीनाक्षी जोशी, पूर्व आईआरएस जेपी ममगाईं, भुवनेश्वरी नैथानी, रंजना रावत आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here