Home News Posts Filmy दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024: शाहरुख खान बेस्ट एक्टर तो नयनतारा...

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024: शाहरुख खान बेस्ट एक्टर तो नयनतारा बेस्ट एक्ट्रेस

0
902


मुंबई। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 का आयोजन बीती रात मुंबई की ताज लैंड्स एंड होटल में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। इसमें शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को फिल्म जवान के लिए दिया गया। नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – बॉबी देओल (एनिमल), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समीक्षक- विक्की कौशल (सैम बहादुर), सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) – वरुण जैन, तेरे वास्ते (जरा हटके जरा बचके), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – शिल्पा राव, बेशरम रंग (पठान) व टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रूपाली गांगुली (अनुपमा), टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – नील भट्ट (गुम है किसी के प्यार में), वर्ष की टेलीविजन श्रृंखला – गुम है किसी के प्यार है, वेब सीरीज में, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- करिश्मा तन्ना (स्कूप), फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान-मौसमी चटर्जी, संगीत उद्योग में उत्कृष्ट योगदान- केजे येसुदास, अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इवेंट में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। करीना कपूर, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी सहित कई सेलेब्स नजर आए।
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा देखने को मिला। करीना कपूर गोल्डन आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। वहीं, शाहिद कपूर ऑल इन ब्लैक में काफी हैंडसम नजर आए। इनके अलावा रानी मुखर्जी ने ब्लैक साड़ी में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। नयनतारा, आदित्य रॉय कपूर, जावेद जाफरी, शमिता शेट्टी, विक्रांत मैसी, सोनल चौहान, अदा शर्मा, सान्या मल्होत्रा, परिवार के साथ रूपाली गांगुली, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, पत्ती के साथ जवान के डायरेक्टर एटली सहित सेलेब्स अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here