Home News Posts Filmy सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज

0
473


मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के टीजर को लेकर अपडेट दिया था। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म के टीजर को रिलीज कर दिया गया है, जो एक्शन से भरपूर है। एक यूजर ने टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दिस टीजर इस शो गुड। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ‘योद्धा’ के लिए इंतजार नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा कि इतने पॉवर पेक्ड एक्शन को देखने के लिए मेरी आंखें तरस रही हैं। साथ ही कुछ अन्य यूजर्स इस टीजर वीडियो पर हर्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। फैंस को बेकरारी से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। वहीं, अब सिद्धार्थ बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ बनकर उतरने के लिए तैयार है। ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी इस फिल्म से बेहद उम्मीदें है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। बता दें कि ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ क्या करेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here