हल्द्वानी घटना पर राज्यपाल से की हस्तक्षेप करने की मांग

0
141

देहरादून। इंडिया एलाइंस व सिविल सोसाइटी के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर हल्द्वानी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की।
आज यहां इंडिया एलाइंस और सिविल सोसाइटी के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में हल्द्वानी की बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना के संबंध में उत्तराखंड के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा जोकि बीते रोज हल्द्वानी घटनास्थल पर स्वयं होकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर आएं हैं, ग्राउंड जीरो की स्थितियों और परिस्थितियों से उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया। इंडिया गठबधन और सिविल सोसाइटी के साथियों की ओर से महारा ने राज्यपाल से प्रदेश में शांति और सद्भावना स्थापित करने हेतु हस्तक्षेप करने की मांग की। मुलाकात करने वालों में उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरीमा माहरा दसौनी, महामंत्री याकूब सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष डा०जसविंदर गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजनेतिक सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सपा के राष्ट्रीय सचिव एस एन सचान, सीपीआई के समर भण्डारी, सीपीएम के राजेन्द्र सिंह नेगी, और सुरेन्द्र सिंह सजवाण, इंसानियत मंच के रवि चौपडा, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन भटट, सीपीएम माले के इन्द्रेश मेखुरी, आम आदमी पार्टी से रविन्द्र सिंह आनन्द, महिला मंच से कमला पंत और सर्वाेदय नेता हरबीर सिंह कुश्वाह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here