Home News Posts उत्तराखंड नगर निगम की कूड़ा उठान व्यवस्था चरमराईः अशोक वर्मा

नगर निगम की कूड़ा उठान व्यवस्था चरमराईः अशोक वर्मा

0
734

देहरादून। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई हैं। नियमित दिनचर्या के तहत डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित नहीं है वहीं विभिन्न इलाकों, मोहल्लों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से यह शिकायत लगातार प्राप्त होती है कि कूड़ा उठाने की गाड़ियां कभी आती है और कभी नहीं। नगर निगम के अधिकारियों को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्यवस्था जल्द दुरुस्त करनी चाहिए।
मीडिया को जारी एक बयान के माध्यम से यह बात आज नगर निगम देहरादून के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून जहंा बड़े—बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान है और पर्यटकों की लगातार आवाजाही रहती है ऐसे में नगर निगम की व्यवस्थाओं का ठीक से न होना नगर निगम की कार्यश्ौली पर सवाल उठाता है। उन्होने कहा कि राजधानी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सचांलकों का कहना है कि कई कई बार नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन देर रात तक आते है और कभी कभी कई दिनों तक नहीं आते। जिससे इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। उन्होेने कहा कि यही हाल नगर निगम क्षेत्र में आने वाले मौहल्लों का भी है। यहंंा भी स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम में आने वाले क्षेत्रों में कूड़ा उठान की व्यवस्था ठीक नहीं है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या पर तत्काल ध्यान देना होगा तभी जाकर इसका कुछ हल निकल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here