Home News Posts उत्तराखंड ज्वैलरी शाप से लाखों के आभूषण चोरी

ज्वैलरी शाप से लाखों के आभूषण चोरी

0
524

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में देर रात बदमाशों द्वारा ज्वैलरी शाप में गैस कटर की मदद से लाखों के आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता तब चला जब सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक पहुुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9.40 पर सेलाकुई चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक जाती हुई एक रस्सी लटक रही थी। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गये। अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था, तिजोरियों में बड़े छेद हो रखे थे। वहीं दुकान में रखी सोने—चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी।
दुकान संचालक की सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी श्ौंकी कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को एक बड़ा, एक छोटा सिलेंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। चोरों ने दुकान का पीछे का हिस्सा और रेस्ट रूम सब्बल और हथौड़े से तोड़ा। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी बदमाश ले गये। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here