Home News Posts उत्तराखंड बदमाशों ने एटीएम काटकर की लाखों की लूट

बदमाशों ने एटीएम काटकर की लाखों की लूट

0
1336

उधमसिंहनगर। काशीपुर में आज तड़के बदमाशों द्वारा एटीएम काटकर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। एटीएम लूटे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बदमाश एक गांव के नजदीक जा छुपे है जिनके जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज तड़के काशीपुर के रामनगर रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को बदमाश लूट कर ले गए। एटीएम के लुटने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस द्वारा बदमाशो की घेराबंदी शुरू की गयी और बदमाशो का पीछा करना शुरू किया। वहीं पुलिस को पीछे देख बदमाशो ने कई बार अपना मार्ग भी बदला है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल बदमाश एक ग्रामीण इलाके में जा छिपे है और पुलिस सर्च अभियान चला रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाशो की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लूटेरे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में आये और उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि एसबीआई के एटीएम में कितनी नगदी थी। जबकि सूत्रों का दावा है कि एटीएम में 10 लाख रुपए की नगदी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here