लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक नाव डूबने से 61 प्रवासियों की मौत

0
359

नई दिल्ली। लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक नाव डूबने से उसमें सवार कम से कम 61 प्रवासियों की मौत हो गई है। इसमें बच्चें और औरतें भी शामिल हैं। लीबिया स्थित इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक कि नाव में कुल 86 लोग सवार थे। ये सभी लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों से थे। लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लीबिया के पास एक “दुखद” जहाज दुर्घटना के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए। संगठन ने जीवित बचे लोगों के हवाले से कहा कि लगभग 86 लोगों को लेकर नाव लीबिया के जवारा पोर्ट से यूरोप रवाना हुई थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये बोट समुद्र में उठी तेज लहरों के सामने टिक नहीं पाई और पलट गई। अब तक 25 लोगों को बचाया गया है। इन लोगों को लीबिया के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बचे हुए सभी लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई है। फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर हैं। सभी लोग लीबिया और ट्यूनीशिया के रास्ते इटली जा रहे थे। आपको बता दें कि मध्य भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवासी मार्गों में से एक है। ये इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने के लिए ये लोग खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here