Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

0
407

देहरादून। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतक व घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसा यमुनोत्री हाईवे पर चामी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर मृतक व घायल को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। घायल की पहचान रवि कुमार पुत्र संतराम निवासी बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। तो वहीं मृतक की पहचान मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर के रूप में की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here