धामी बोले एक बार उत्तराखंड आइए तो?

0
444

  • गुजरात के सीएम से की मुलाकात
    साबरमती आश्रम में चलाया चरखा

अहमदाबाद। गुजरात दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी ने आज उघोग समूह के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि हम भगवान को मानने वाले लोग हैं मैं यहां आया हूं तो यह भगवान की मर्जी ही है, हमारे यहां गंगा, यमुना, सरस्वती, व मंदाकिनी है, पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं। हरे भरे जंगल देवों का वास है वहां आप एक बार उत्तराखंड आइए तो? भगवान आपको खुद प्रेरित करेंगे कि आप देश और समाज के लिए कुछ करें।
अपने गुजरात दौरे के अंतिम दिन उघमियों को ग्लोबल समिट में आने का निमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने आज यह बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुजरात से भारी संख्या में निवेश प्रस्ताव मिले हैं। आज मुख्यमंत्री धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें केदारनाथ धाम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी गुजरात के मुख्यमंत्री से वार्ता हुई।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान पत्रकारों से वार्ता की और सनातन धर्म से लेकर यूसीसी जैसे मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की मूल भावना सनातनी है सनातन के बिना भारत और भारतीय समाज की बात नहीं की जा सकती है। यूसीसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक देश में एक समान कानून होने चाहिए, सभी के लिए अलग—अलग कानून की बात सार्थक नहीं है। हमने चुनाव से पूर्व कॉमन सिविल कोड की बात की थी इसके बाद हमने इसका ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जो अब ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है, ड्राफ्ट मिलते ही आगे का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी आज साबरमती आश्रम भ्रमण पर भी गए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादगार में तैयार प्रदर्शनी को देखा और पढ़ा तथा महात्मा गांधी के बारे में बहुत सी जानकारियंा ली। उन्होंने आश्रम में महात्मा गांधी के चरणों पर सूत भी काता और विजिटर बुक में हस्ताक्षर भी किया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा और सद्भाव का जो संदेश दिया है वह भारत ही नहीं पूरे विश्व व मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here