सुबह—सुबह हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत, हंगामा

0
364

नैनीताल। सुबह सवेरेे हुए सड़क हादसे में बस की चपेट में आकर एक किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सड़क हादसे में किशोर की मौत हो जाने से गुस्साये लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। जिन्हे पुलिस द्वारा काफी प्रयासों के बाद शांत किया जा सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस हादसे में लड़के की मौत के बाद हंगामा हो गया। 17 वर्षीय किशोर साइकिल से काम पर जा रहा था। बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोर को बेस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी राजपुरा पड़ाव निवासी 17 वर्षीय सुजल पुत्र नंदन प्रसाद साइकिल से काम पर जा रहा था। इस दौरान बस की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। किशोर पटेल चौक में गछाई का कार्य करता था।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ रहता था। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। किशोर की मौत के बाद लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया। मौके पर एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here