Home उत्तराखंड Chamoli अनियंत्रित कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल

अनियंत्रित कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल

0
317

चमोली। सड़क दुर्घटना में देर रात एक अनियंत्रित कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चार लोग घायल हुए है। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि कार सवाद एक व्यक्ति जिसका नाम शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह है, की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। जबकि दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। जहंा दोनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here