भोले नाथ के जयकारों के साथ निकली शिव बारात

0
474

  • हैलीकाप्टर से फूल वर्षा कर किया बारात का स्वागत
  • चन्द्रयान—3 की झांकी रही आर्कषण का केन्द्र

देहरादून। भोलनाथ के जयकारों के साथ शहर के मुख्य मार्गो से शिव बारात निकाली गयी। जिसमें युवक झूम के नाचे तथा इस बार की शिव बारात में चन्द्रयान—3 की झांकी आर्कषण का केन्द्र रही। जगह—जगह शिव बारात का स्वागत कर प्रसाद बांटा गया।


आज यहां सुबह करीब साढे ग्यारह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनिल उनियाल गामा शिवाजी धर्मशाला पहुंचे जहां से टपकेश्वर महादेव मन्दिर के महंत कृष्ण गिरी के साथ पूजा अर्चना का शिव बारात का शुभारम्भ किया। शिवाजी धर्मशाला में गाजे बाजों के साथ शिव बारात निकली। यहंा पर हैलीकाप्टर से फूल वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। शिव बारात में कई झांकियो के साथ ही भूत पिशाच बने युवक भी नाचते हुए चल रहे थे। शिव बारात शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक, झण्डा बाजार, भण्डारी चौक पहुंची जहां पर शिव बारात का जोरदार स्वागत किया गया तथा प्रसाद बांटा गया। जिसके बाद शिव बारात पिपलमंडी, राजा रोड से होते हुए शहर कोतवाली के पास पहुंची जहां पर गणपति युवा सेवा समिति मोती बाजार के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिव बारात का स्वागत किया गया तथा राजमा चावल का प्रसाद बांटा तथा शिव बारात का फूलों के साथ स्वागत किया गया। कोतवाली से होते हुए शिव बारात पल्टन बाजार से होते हुए घंटाघर चौक पर पहुंची यहां पर भी बारात का फूलों के साथ स्वागत किया गया तथा प्रसाद बांटा गया। शिव बारात में मुख्य आर्कषण का केन्द्र चन्द्रयान—3 की झांकी बनी रही तथा लोक उसको देखकर मंत्रमुग्ध हुए। शिव बारात घंटाघर चौक से चकराता रोड से होते हुए चुक्खुवाला मोड पर पहुंची जहां पर शिव बारात का स्वागत कर प्रसाद बांटा गया। शिव बारात में भूत पिशाच के रूप धारण किये युवक मस्ती में नाचते हुए दिखायी दिये। चकराता रोड से बारात बिन्दाल चौक से गढी कैण्ट होते हुए टपकेश्वर महादेव मन्दिर पहुंची जहां पर उसका स्वागत किया गया तथा यहीं पर बारात का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here