नदी में गिरी पुलिस जीप, छह की मौत 4 घायल एक लापता

0
271

हिमाचल। पुलिस जवानों से भरी एक जीप के नदी में गिर जाने से जहंा छह जवानों की मौत हो गयी वहीं चार गम्भीर रूप से घायल हुए है जबकि एक लापता बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
यह हादसा चंबा जनपद के तीसा थाना क्षेत्रंार्तगत सियोल नदी में हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हुए इस हादसे में वाहन में सवार छह लोग मारे गए हैं। मृतकों में चालक और पांच पुलिस कर्मी हैं। चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, नदी के तेज बहाव में एक जवान लापता है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें लापता जवान की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
चबंा पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई बोलेरो जीप तीसा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में तरवाई नामक स्थान पर संतुलन खोने से जीप खाई में लुढ़क गई और फिर नदी में जा गिरी। बोलेरो में हिमाचल पुलिस बटालियन के नौ जवान और दो स्थानीय लोग सवार थे। हादसे का पता लगते ही तीसा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बोलेरो के लुढ़कने पर कुछ लोग छिटक कर बाहर आने से बाल—बाल बच गए। हालांकि वे गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। तीसा पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
वहीं हिमाचल में हुई इस दर्दनाक घटना पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here