लिफ्ट में गर्दन फंसने से श्रमिक की दर्दनाक मौत, हंगामा

0
370

उधमसिंहनगर। डॉल्फिन फैक्ट्री की लिफ्ट में आज सुबह गर्दंन फसने से एक श्रमिक की मौत हो गई, श्रमिक की मौत के बाद जहां मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया वही फैक्ट्री में कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों ने श्रमिकों की मौत पर गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर हंगामा काटा और उचित मुआवजे की मांग की।
मामला रूद्रपुर क्षेत्रार्तगत सिडकुल का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इन्नोवेटर्स लिफ्ट में गर्दन फंसने से फैक्ट्री में कार्यरत एक श्रमिक की मौत हो गयी। मृतक श्रमिक का नाम राहुल (30) पुत्र शेर सिंह है जो क्रिमचे का मजरा, मिलक, रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। बताया जा रहा है आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब 9 बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर फैक्ट्री के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इधर श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिक फैक्ट्री में ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे—तैसे उन्हें शांत कराया। रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले राहुल के बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता—पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है। श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है तथा श्रमिक को उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here