Home News Posts उत्तराखंड नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट फैला, दारोगा सहित 15 की मौत, कई...

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट फैला, दारोगा सहित 15 की मौत, कई झुलसे

0
1013

चमोली। नमामिग गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर आज सुबह अचानक करंट फैल जाने से जहंा दारोगा सहित 15 लोगों की मौत हो गयी वहीं कई गम्भीर रूप से झुलस गये है। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये है। जानकारी के अनुसार चमोली बाजार के पास आज सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस साइट पर कुल 24 लोग मौजूद थे जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गई और बाकी बुरी तरीके से झुलस गए हैं। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहंा उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हादसे के शिकार हुए लोगों मेंं एक सब इन्सपेक्टर प्रदीप रावत व तीन होमगार्ड भी शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here