Home News Posts टनल निर्माण कार्य को लेकर किशोर ने जताया सीएम का आभार

टनल निर्माण कार्य को लेकर किशोर ने जताया सीएम का आभार

0
535


नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी का देहरादून—टिहरी टनल निर्माण को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु प्रधानमन्त्री से अनुरोध करने के लिये धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया है।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्य में रुचि लेने निश्चित रूप से इस टनल का कार्य जल्द आरम्भ तो होगा ही साथ ही इस कार्य को जल्द पूरा भी किया जायेगा। जिससे यह टिहरी के विकास में नये आयाम स्थापित करेगा व टिहरी उत्तराखण्ड के विकास में ध्वज वाहक की भूमिका के रूप में स्थापित हो जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here